सातवीं बार सांसद बनकर आनंद नगर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी

Voice Of News 24

05 Jul 2024 23:04 PM

आनंदनगर (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंद नगर में महराजगंज शीट की सातवीं बार दावेदारी पेश करने वाले एकमात्र सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को फूल-मालाओं से किया गया सम्मानित। पंकज चौधरी ने आनंद नगर पहुंचकर वहां के लोगो को क्या कुछ आश्वासन दिए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज यानी शुक्रवार को जनपद महाराजगंज के नगर पंचायत आनंद नगर में सातवीं बार सांसद बने पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार के विजेता पंकज चौधरी ने आनंद नगर पहुंचकर लोगों का आभार व्यक्त करते हुए संबोधित किया।सांसद पंकज चौधरी ने अपने संबोधन के दौरान बोले फरेंदा की जनता एवं महाराजगंज की जनता को दिल से आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि जनता ने हमें महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सातवीं बार जीत का परचम लहराने का मौका दिया है।

आनंद नगर रेलवे स्टेशन के परिसर में दुकानों को हटाए जाने के मुद्दे को उजागर करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आनंद नगर रेलवे स्टेशन के परिसर में जो 18 दुकानों को हटाया गया है, उनके लिए हम विशेष ध्यान दें रहे हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन के परिसर में दुकान लगा रहे दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जब भी नया दुकान बनेगा तो सबसे पहले उन्ही लोगों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.