वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन विभाग द्वारा विद्यालय के छात्रों को पौधा वितरण कर दिया गया खास दिशा-निर्देश

Voice Of News 24 

05 Jul 2024 17:34 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल में स्थित इंटरमीडिएट कालेज में वन विभाग ने पौधे का वितरण करते हुए क्या कुछ दिए दिशा-निर्देश? पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वर्तमान समय में जहां लोगों की दिलचस्पी पेड़ों को काटने में बढ़ती जा रही है, वहीं महराजगंज जनपद में वन विभाग लगातार इसकी रोकथाम करने के लिए जागरूक करते रहता है।

पर्यावरण को स्वच्छ एवं तरो-ताजा बनाए रखने हेतु तथा पेड़-पौधों की कटाई पर विराम लगाने के दृष्टिकोण से वन विभाग द्वारा 01 जुलाई 2024 से 07 जुलाई 2024 तक वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने निचलौल के रामहर्ष इंटरमीडिएट कालेज में पहुंचकर बैनर तले छात्रों को पौधा वितरित कर सावधानीपूर्वक अपने-अपने घर पेड़ लगाने का निर्देश दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने पौधा वितरित करते हुए छात्रों से अपील किया कि आप सभी पौधा रोपण करते हुए उस पर विशेष ध्यान दें और उसके पोषण के लिए खास इंतजाम किया जाना चाहिए जिससे पौधा आसानी से बड़ा होकर लोगों के जीवनशैली में आक्सीजन पूर्ति करने में सक्षम हो सके।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.