Voice Of News 24
04 Jul 2024 14:16 Pm
जोगिया (सिद्धार्थनगर)
कुछ दिनों पहले नवागत डीएम डॉ राजागणपति आर. को सिद्धार्थनगर क्षेत्र की कमान सौंपी गई है और तुरंत ही अपने क्षेत्रों में कमान संभालते हुए तेज़ी से जिम्मेदारियों को अदा करने में लग गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के डीएम डॉ राजागणपति आर. की अभी पिछले कुछ दिनों पहले ही तैनाती किया गया है कि तत्काल एक्शन में दिखने लगे आज डीएम सिद्धार्थनगर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया पर अचानक पहुंचकर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं से रुबरू होते हुए संबंधित को सुविधाओं की सूची बनाकर सौंपने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। डीएम द्वारा इस निरीक्षण के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जनपद सिद्धार्थनगर में अब भ्रष्टाचारो द्वारा की जा रही भ्रष्टाचारी की दाल तो बिल्कुल नहीं गलने वाली है।























