धानी बाजार में काली मंदिर पर वार्षिक पूजनोत्सव के अवसर पर किया गया विशेष कार्यक्रम

Voice Of News 24 

19 Jun 2024 00:47 AM

धानी बाजार (महराजगंज) :

जनपद महराजगंज में धानी बाजार के ग्राम सभा कानापार स्थानीय बाजार स्थित मां काली मंदिर मैं मंगलवार को वार्षिक पूजनोत्सव परंपरागत तरीके से संपन्न कराया गया। इस पूजा में बाजार के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। सुबह ही मंदिर को धोकर साफ किया गया इसके बाद भक्तों का आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया।

मां काली की वार्षिक पूजा में महिलाओं ने पकवान बनाकर उसका प्रसाद चढ़ाया। पंडित पंकज मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण से मां काली का पूरा मंदिर गुंजायमान हो गया। और पंडित पंकज मिश्रा द्वारा पूजा को परपरागत ढंग से संपन्न कराया गया। इस मौके पर मां काली का विशेष पूजन तथा हवन भी किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.