डूडी नदी पुल के बगल में बना खाई एवं जिम्मेदार शायद कर रहे है बड़ी दुर्घटना का इंतजार

Voice Of News 24 

15 Jun 2024 23:08 Pm

महराजगंज (गजरहां) 

डूडी नदी पुल के बगल में बना खाई एवं जिम्मेदार शायद कर रहे है बड़ी दुर्घटना का इंतजार, संबंधित लोग साधे हुए हैं चुप्पी

जनपद महराजगंज में तहसील नौतनवां के अंतर्गत अड्डा बाजार सम्पतिहां मार्ग पर स्थित डूडी नदी का पुल के बगल में खाई किस तरह से दे रहा है बड़ी दुर्घटना को दावत? पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नौतनवां तहसील के अंतर्गत अड्डा बाजार सम्पतिहां मार्ग के गजरहां में डूडी नदी पर बने पुल के बगल में आए हर वर्ष मिट्टी का कटाव होता रहता है, लेकिन इसकी पूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारी प्राप्त पैसों की खानापूर्ति कर अपने जिम्मेदारी के पैसे से जेब भर लेते हैं। इस कटान के लिए जिम्मेदारों का कोई ठोस कदम नहीं उठता दिख रहा है। शायद जिम्मेदार भी चाहते हैं कि इस खाई में कोई बड़ी दुर्घटना समाहित हो।अगर यही हाल बना रहा तो यह पुल बहुत ही जल्द हो जाएगा जमींदोज।


बरसात शुरु होते ही हर साल यह पुल ऐसी स्थिति बयां करने लग जाता है।जिम्मेदार अधिकारी बांस व लैंड लाइन टेलीफोन के पोल से व झाड़ियों और पत्तियों से गढ्ढे भर देते हैं, और प्राप्त फंड का खानापूर्ति कर लेते हैं।
ऐसी स्थिति में पुल के बगल में बना यह खाई आए दिन बड़े दुर्घटना होने की आशंकाएं रखता है।