Voice Of News 24
24 May 2024 01:19PM
महराजगंज
दरअसल सिंदुरिया के निकट थाना क्षेत्र अमतहां निवासी 30 वर्षीय मोहित दुबई में काम करता और अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। लेकिन फिर ऐसी खबर सुनने में आई लोग हैरान हो गए। हुआ कुछ यूं कि परिवार वालों को एक महीना पहले पता चला था कि मोहित की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि मृत्यु की खबर एक महीने पहले ही मिली थी, तो मंगलवार देर रात (21मई) को क्यों युवक का शव घर आया। इस बात को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया है। युवक के परिजन शव को देखते ही दंग रह गए, और घर में कोहराम मच गया।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहित ढाई साल पहले ही पैसा कमाने दुबई गया था, एक महीना पहले 21 अप्रैल को काम करने निकलने के बाद युवक की कोई खबर नहीं मिल पा रही थी, तभी एक दिन अचानक सूचना मिली की मोहित की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है। परिजन एक महीने से शव का इंतजार कर रहे थे, कि मंगलवार देर रात को जैसे ही एम्बुलेंस से युवक का शव घर पहुंचा परीजनो का कलेजा फट गया। पत्नी संध्या देवी, बेटी सुहेतर, बेटा आर्यन, पिता जवाहर प्रसाद, भाई शैलेश कुमार के साथ अन्य ग्रामीणों का भी कलेजा सहम उठा और घर के साथ-साथ गांव में भी मातम का माहौल पसर गया। और बुधवार को सुबह में परिजनों ने दिलो पर पत्थर रखकर शव अंतिम संस्कार कर दिया।













