Voice Of News 24

18 Apr 2024 18:15 PM
बलरामपुर
बलरामपुर के थाना कोतवाली जरवा पुलिस ने एसएसबी टीम के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।

उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि एसएसबी टीम के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लक्ष्मी पत्नी पुलू निवासी जुगलीपुर व सुमन पत्नी गदर निवासी सकरी को पकड़ा गया है। अभियुक्तों के पास से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके न्यायालय भेजा गया है।






















