Voice Of News 24
18 Apr 2024 00:13 AM
बलरामपुर के शहर के बाहर फुलवरिया बाईपास के पास कार के सामने आ रही ट्रक मे भिड़ गई।बताते चले सिद्धार्थनगर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बरातिय.शहर के बाहर फुलविरया बाईपास के पास हुए हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। दो अन्य घायलाें का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
कार में सवार राजकुमार चौबे निवासी बर्डपुर थाना कपिल वस्तु जनपद सिद्धार्थनगर, सुमित तिवारी निवासी अलीगंज लखनऊ, राजकुमार चौबे की पत्नी सुषमा व हरिश्चंद्र यादव निवासी सिद्धार्थनगर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान राजकुमार चौबे और सुमित तिवारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सुषमा और हरिश्चंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।























