ग्रामीणों ने नाले की खुदाई पर जताया आक्रोश,एसडीएम को दिया ज्ञापन

Voice Of News 24

30 Mar 2024 16:06

बलरामपुर

सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत ढोंढरी व मुजहनी में नाला खोदाई से ग्रामीण मे आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने शुक्रवार को सदर एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। ग्राम पंचायत ढोंढरी व ज्योनार ग्राम पंचायत का मजरा मुजहनी राप्ती नदी के तट पर बसा है।एक सप्ताह पूर्व गांव के पास बाढ़ खंड बनारस के अवर अभियंता के नेतृत्व में पोकलैंड मशीन लगाकर ढोंढरी व मुजहनी गांव के पास नाला खोदाई कार्य शुरू कराया गया। नाला खोदाई होते देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। एसडीएम के निर्देश पर वहां पर पहुंचे अधिकारी ने काम करने से रोक दिया।

शुक्रवार को दोनों गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण व ढोंढरी ग्राम प्रधान शहनवाज एवं ज्योनार ग्राम प्रधान महेश सिंह सदर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर बताया। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जब तक बाढ़ खंड बलरामपुर के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर जाकर स्थल को चिन्हित नहीं करते हैं तब तक कार्य शुरू नहीं होगा। साथ ही ढोंढरी व मुजहनी गांव को कटान से हर हाल में सुरक्षित कराया जाएगा।