माफिया मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक,मां की कब्र के पास में मुख्तार को दफनाया गया

Voice Of News 2024

30 Mar 2024 12 :58 PM

गाजीपुर स्थित मोहम्मदाबाद यूसुफपुर में शनिवार को मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. यहां यूसुफपुर के कालीबाग कब्रिस्तान उसकी कब्र बनी है. मुख्तार अंसारी के जनाजे में अफजाल अंसारी के साथ उमर अंसारी और मुख्तार अंसारी का पूरा परिवार वहां मौजूद था.

https://fb.watch/r7ue-566Qm/

जब मुख्तार का शव पैतृक आवास से घर लाया जा रहा था, उस वक्त वहां परिवार और समर्थक मौजूद रहे.मां की कब्र के पास में मुख्तार को दफनाया गया है.परिवार, कुछ करीबी लोग कब्रिस्तान में मौजूद रहे है.

इस दौरान कब्रिस्तान के बाहर हजारों की तादाद में मुख्तार के समर्थक मौजूद रहे. पुलिस ने समर्थकों को कब्रिस्तान के अंदर नहीं जाने दिया. सिर्फ मुख्तार के परिवार को ही कब्रिस्तान के अंदर जाने की एंट्री मिली. दरअसल, समर्थक चाहते थे कि वे भी मुख्तार की कब्र पर मिट्टी डालें.