दो नाबालिग बहनों के साथ हुई छेड़छाड़, शिकायत लेकर थाने पहुंचा भाई

Voice Of News 24

18 Mar 2024 22:24 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र मे दो नाबालिग लड़कीयों के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ थाना का मामला दो सगी बहनें हे | छेड़खानी की घटना को लेकर लड़की के भाई ने गांव के ही तीन युवकों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ स्थानी थाना पर नामजद तहरीर दी है। घटना कल रात 8 बजे का बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई है ।

बताते चले लड़की के भाई ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उसकी दो बहने कल रात शौच के लिए गांव से बाहर गई थी .वहां पर पहले से मौजूद गांव के ही तीन युवकों ने उसकी बहन के साथ जबरदस्ती की और पास के खेतों के पास ले जाकर उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके अश्लील वीडियो भी बनाएं।

https://fb.watch/qUbif4S4Jf/

पीड़ित दोनों बहनों ने आरोपी तीनों युवको के नाम बताते हुए कहा कि इन लोगों ने उनके साथ जबरदस्ती करने के बाद इसका वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी ।

इस मामले मे शोहरतगढ़ सीओ दरवेश कुमार ने बताया की पीड़ित लड़कियों के भाई की तहरीर के अधार पर आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है और पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.