तहसील की समस्याओं लेकर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारीको सौंपा ज्ञापन

Voice Of News 24

23 Feb 2024 11:16 AM

बलरामपुर

तहसील की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है समस्याएं दूर न होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष रामगोपाल पांडेय, महामंत्री अशोक मिश्रा, पूर्व महामंत्री कमलेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत तिवारी लड्डू, उपाध्यक्ष अनुराग आचार्य के नेतृत्व में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। अधिवक्ताओं ने खतौनी का निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लिए जाने पर नाराजगी जतायी।

अधिवक्ताओं ने खतौनी केंद्र पर खराब जनरेटर को सही करने, तहसील के खराब आरो को सही करने, तहसील परिसर में संचालित न्यायालय व कार्यालय में पंखा बिजली की सुचारू रूप से व्यवस्था करने के साथ-साथ चकबंदी अधिकारी एवं बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी के खाली न्यायालय में अधिकारियों की नियुक्ति करने के संबंध में ज्ञापन सौपा है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह, आशीष सिंह, मंगल प्रसाद, कृष्ण कुमार तिवारी, समीम खान शाहिद तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.