Voice Of News 24
22 Feb 2024 01:52 AM
बलरामपुर
बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना खेलते समय व्यवसायिक कॉम्पलेक्स के सीवर टैंक में गिर जाने से एक बच्चे की मौत हो गई। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.शहर के सराय फाटक मोहल्ले से मंगलवार की शाम सात बजे लापता हुए मासूम का शव बुधवार को एक टैंक में मिला।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को घर से खेलने के लिए गया अहद पुत्र सईदू (7) जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

बुधवार की सुबह मां शमा परवीन ने कोतवाली में बच्चे के गायब होने की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच करने लगी तथा दुकानो पर लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच की सीसीटीवी पुटेज से जानकारी हुई कि मो अहद टैंक में गिर गया है।

बैंक के पास ही एक टैंक था, जिसका ढक्कन खुला था। टैंक के पास ही अहद की एक चप्पल मिली। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से टैंक में रस्सी और सीढ़ी के सहारे दो युवक तलाशी के लिए उतारे। करीब दो घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद मासूम का शव करीब शाम पांच बजे शाम को मिल सका। बच्चे का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह ने बताया कि मासूम के शव को बरामद कर लिया गया है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।























