तहसील दिवस में भगीरथपुर से, देशी शराब की भट्टी, हटाने को लेकर किया शिकायत

Voice Of News 24

22 Feb 2024 00:23 AM

नौतनवा (महाराजगंज)

नौतनवा तहसील अंतर्गत कुल्हुई थाना अंतर्गत ग्राम गुर्जर बलिया शंकर मिश्र स्थित भागीरथपुर में स्थित भागीरथी कृषक इंटर कॉलेज भागीरथपुर और भारतीय स्टेट बैंक भागीरथपुर के मुख्य द्वार पर लगभग100 मीटर से कम की दूरी पर देसी शराब की दुकान आबकारी विभाग की मिली भगत से मानक के विपरीत चल रहा है! यह बातें नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता एवं गुजर बलिया शंकर मिश्र निवासी नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने नौतनवा तहसील दिवस में शिकायत पत्र दिया ,देसी शराब भट्टी हटाने को लेकर इसके पहले भी तहसील दिवस में शिकायत किया है !

परन्तु आबकारी विभाग और पुलिस विभाग मूकदर्शक बनकर कोई कार्रवाई नहीं किया है। इस सम्बन्ध मे किसान नेता एवं समाजसेवी नागेंद्र शुक्ला ने इसमें दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि है कि पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ शराब की नशेड़ियों के द्वारा किया जा रहा दुर्व्यवहार एवं बैंक से लेनदेन करने वाले खाता धारकों से छीना झपटी तथा शराब के नशेड़ी आए दिन पढ़ने वाली लड़कियों पर छिटाकशी करना आदि जैसे शिकायत रोजाना सुनने को मिलती हैं

अपने पत्र में यह भी लिखा है कि भागीरथपुर में स्थित देसी शराब की भट्टी विद्यालय के सामने से नहीं हटाई गई तो आने वाले दिनों में हस्ताक्षर अभियान एवं क्रमिक अनशन जैसे आंदोलन किए जाएंगे जिसकीआबकारी विभाग व जिला प्रशासन की होगी उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि विद्यालय और मंदिर के सामने कोई भी मदिरा व अन्य नशा की दुकान नहीं रहेगी श्री शुक्ल ने कहा कि जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है ऐसे में विद्यालय के मुख्य गेट पर शराब की दुकान होना छात्र-छात्राओं के दिमाग पर नकारात्मक असर डालेगा अभी विवाद परीक्षा के दौरान शराब के नशेड़ी कर सकते हैं ऐसे में दुकान को कहीं दूसरे जगह स्थानांतरित किया जाए

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.