स्वच्छता के अलख जगाने के लिए, हरी झंडी दिखाकर ब्लॉक से वैन रवाना

Voice Of News 24

21 Feb 2024 17:18PM

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)

स्वच्छता के अलख जगाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत मंगलवार को जनपद महाराजगंज के विकासखंड लक्ष्मीपुर में सहयोगी संस्था जानकी प्रसाद मेमोरियल रिसर्च एंड एजुकेशनल ट्रस्ट ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरूक किया !

जिला परियोजना समन्वयक देवव्रत मिश्र ने बताया कि विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायत व राजस्व ग्राम पंचायत में चार गतिविधियों के माध्यम से जन जागरूकता का कार्यक्रम कराया जाएगा, जिसमें नुक्कड़ नाटक, पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक , स्वच्छता मेला, आई ई सी सामग्री वितरण का कार्यक्रम संचालित होंगे ।

ज्वाइंट बीडियो विजय कुमार मिश्र जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए जिससे ग्रामीण अंचलों में कार्यक्रम का आम जनमानस में गहरा प्रभाव पड़ता है !

इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, ज्वॉइंट बीडियो विजय कुमार मिश्र ,खण्ड प्रेरक रजनीश मिश्र , बाल विकास परियोजना कार्यालय से बड़े बाबू एवं विकास खण्ड कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी गण तथा कार्यदायी संस्था के जिला परियोजना समन्वयक देवव्रत मिश्र,समन्वयक अनिकेत, संयुक्त बीडीओ विजय कुमार मिश्र,प्रमुख प्रतिनिधि,के द्वारा हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए टीमों को रवाना भी किया गया ।