अखिलेश ने यूपी की 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

Voice Of News 24

20 Feb 2024 09:52 AM

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने अपनी लिस्ट में गाजीपुर से भी उम्मीदवार का एलान किया है. सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइज से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को कैंडिडेट घोषित किया है. सपा इससे पहले 16 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है

देखें पूरी लिस्ट