Voice Of News 24
08 Feb 2024 22:47 PM
बलरामपुर
बलरामपुर के ग्राम धुसाह मे कई जगहो पर बिजली के पोल पर लगे तार जर्जर हो चुके है तार आए दिन टूट कर गिर जाते हैं। जिससे स्थानी लोगों को करंट लगने की संभावना बढ गई है।वही ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली तार टूटने से बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। लेकिन बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गांव में कई लोगों ने नए आवास का निर्माण कराया है। जाने वाले तार भी जर्जर हो चुके है। जिससे बिजली तार टूटने से अनहोनी की आशंका बराबर बना रहता है। स्थानीय लोगों ने तार बदलने की मांग की है।























