Voice Of News 24
04 Feb 2024 16:49PM
बृजमनगंज
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा रेलवे स्टेशन के समीप ठंड की रात मे चोरों ने पुलिसिया गश्त की पोल खोलकर रख दी,चोरो ने सोने चांदी के दुकान पर रात्री मे जमकर धावा बोला और सोने और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए!मामले मे स्वर्ण व्यापारी ने थाने मे तहरीर देकर कारवाई की मांग की है!
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र वर्मा ने बृजमनगंज थाने मे तहरीर दिया है, वो लेहरा स्टेशन पर किराये के कमरे लेकर ज्वेलर्स का दुकान करते है,शुक्रवार को रात्रि मे चोरो ने दुकान का ताला तोड़कर सारा सामान लेकर चले गए,साथ ही दुकान मे लगे डीबीआर भी लेकर चले गए,दुकानदार ने तहरीर मे 125ग्राम सोना और चांदी 5.किलोग्राम चोर उठा ले गये । दुकानदार सुरेन्द्र वर्मा ने तहरीर देकर कारवाई की मांग की है!













