Voice Of News 24
28 Jan 2024 18:12PM
बलरामपुर
सीएमएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज व सिटी मोंटसरी इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित किया है।समारोह के मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट कर्नल एपीएस पटवाल विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजनंदन राय एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार रहे हैं। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय के प्रिंसिपल केपी यादव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह बुके एवं अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। देश भक्ति के गीतों पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना स्वागत गीत ओ कृष्णा है जरा तस्वीर से तू ओरी चिड़िया फिर भी दिल है हिंदुस्तानी मारे हिवड़ा में नाचे मोर आदि देशभक्ति सांस्कृतिक समूह नृत्य एवं गीत से किया गया जिसे विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित किया है।























