अच्छा हुआ जनाब!पुलिसवालों के पास लाठी थी,कहीं बंदूक होती तो दिव्यांग को ख़ुदा ही बचाता?

Voice Of News 24

23 Sep 2023 20:01PM

सिध्दार्थनगर जिले के पुलिसिया कारनामे से बेहद चर्चित थाने डुमरियागंज से दो पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग युवक पर ही खूब जुर्म-सितम किया,जानिए पूरी शर्मनाक करतूत…

सिध्दार्थनगर

उत्तर-प्रदेश की पुलिस अपने अच्छे कामों से तो मशहूर रहती ही है।लेकिन गुरु इसी विभाग के कुछ तानाशाह कर्मचारियों की हरकतों से कभी-कभी पुलिस महकमे को शर्म के मारे मुँह छुपाना पड़ जाता है।जी!हाँ हम ऐसा इसीलिए नही कह रहे कि सारी दाल काली हो सकती है, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों की शर्मनाक करतूतें विभागीय दाल में कुछ काला जरूर कर देती है।
सिध्दार्थनगर जिले में 1987 से स्थापित बेहद संवेदनशील और विवादित थाने डुमरियागंज के दो
डुमरियागंज पुलिस वालों ने आज फिर थाने के इतिहास के पन्नो ने नया अध्याय जोड़ दिया है।


उसी थाने पर तैनात दो मनबढ़ पुलिस जो एक दिव्यांग युवक को बीच बाजार पर इस तरह पीट रहें हैं जैसे उन्हें कोई आतंकी मिल गया हो।कमजोर और दिव्यांग युवक को इस कदर लाठियों से पीटने पर पुलिस महकमें में ये दागदार और अमानवीय चेहरा नकरात्मक संदेश ही दे सकता है।

आम जनता देखती रही काली करतूत,सितमगर पुलिस वाले देते रहे थर्ड डिग्री सजा

डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर ये घटना फिल्मी अंदाज में घटी और लोग तमसाबीन बने रहे,लोग करे भी तो क्या भाई?दोनों मनबढ़ पुलिसकर्मियों की तानाशाही के आगे कौन कहेगा “आ बैल मुझे मार”।लेकिन उसी भीड़ का हिस्सा बने किसी ने थोड़ी हिम्मत दिखाई और दिव्यांग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि वीडियो में दो पुलिसकर्मी दिव्यांग की कर रहे हैं जमकर पिटाई,ऐसा लगता है कि इन्होंने दिव्यांग को पीटने का टेंडर ले रखा हो।फिलहाल यह वायरस और पुलिस महकमे में किरकिरी होने वाला वायरल वीडियो कल का बताया जा रहा है।

विभागीयकाण्ड के बाद अक्सर बंद मिलते हैं जिम्मेदार अफसरों के CUG नम्बर,फोन बंद होने से SHO डुमरियागंज नही हुआ सम्पर्क

इस घटना की जानकारी लेने के लिए जब हमारे संवाददाता ने थाने के आका यानी कि SHO साहब के CUG नम्बर(9454404232) पर बात करनी चाही तो लंबे वक्त से साहब का फोन न जाने किस वजह से बंद था,वैसे अक्सर बड़े हादसों और विभाग में कोई घटना घट जाने पर बड़े अफसर सवालों-जवाबो के तीर से बचने के लिए अपना CUG बन्द भी कर लेते हैं।वैसे अब डुमरियागंज थानेदार का नम्बर क्यों बन्द था ये तो रब जाने।

CO साहब का भी नही उठा फोन,प्रशासनिक व्यस्तता या फिर कुछ और….

दिव्यांग युवक की पिटाई के ही प्रकरण में जब डुमरियागंज थानेदार का फोन बंद मिला तो हमारे संवाददाता ने क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज को CUGनम्बर (9454401350)पर दो बार फोन किया लेकिन उनका फोन नही उठा।प्रसशानिक कामों के व्यस्तता होगी या फिर नए नम्बर से फोन उठाने में नही दिखी होगी दिलचस्पी ये तो बस अंदाजा ही लगाया जा सकता।

जाँच में दोषी करार होने पर दिव्यांग को पीटने वाले पुलिसवालों का गिरेगा विकेट या फिर उसी थाने पर रहेंगे नाबाद?

दिव्यांग युवक को बेहरमी से दो पुलिसकर्मियों द्वारा पीटे जाने के प्रकरण में अगर जाँच में दोनों पुलिस वाले दोषी पाएं जाते हैं तो क्या होगा उनका?केवल लाइन हाजिर या फिर बर्खास्त।अगर नही हुई कोई कार्यवाही तो पुलिस की एकतरफा कार्यवाही से लोंगो में क्या संदेश जाएगा ये तो जब जिले के सभी थानों की कुंडली DIG स्तर तक जाएगी।तब पता चलेगा कौन से थाने का स्तर अर्श पर तो किसका फर्श पर? फिसड्डी थानों में सुमार है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.