Voice Of News 24
23 Sep 2023 01:08PM
सिद्धार्थनगर
मिली जानकारी के मुताबिक रिश्तेदार के घर आई बिटिया गाँव के पोखरे में अन्य लोगो के साथ स्नान करने गयी थी किशोरी का नाम आंचल उम्र 15 वर्ष बतायी जा रहा है।आँचल के पोखरे में डूबने से चीख़ पुकार मच गई।

स्थानीय लोगो के द्वारा उसका बाजार पुलिस को सूचना दी गई। सूचना तत्काल मिलते ही पहुंची उसका बाजार पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद किशोरी को खोजबीन करके पोखरे से निकाला बाहर निकल कर तत्काल एम्बुलेंस को सूचना देकर किशोरी को सदर अस्पताल भेजवाया गया।
उसका बाजार थाना क्षेत्र के हरनीबुजुर्ग का है पूरा मामला,महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना के सागर गिरी की थी बेटी आँचल।













