ट्रक की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत ,ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार, परिजनो का रो रो कर बुरा हाल

Voice Of News 24

09 Sep 2023 18:34PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-बढ़नी मार्ग पर तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक युवक के भाई ने घटना से संबंधित तहरीर थाने पर देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

इटवा थाना के कपियवा निवासी 25 साल के राजेश प्रजापति पुत्र सोमई शनिवार को आवश्यक कार्य हेतु सेमरी जा रहे थे। अभी तकियवा के पास पहुंचे थे कि बढ़नी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की ट्रक यूपी 41 बी टी 3718 ने बाइक को ठोकर मारते हुए राजेश को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। ठोकर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देख भारी भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया।

आनन फानन में युवक को सीएचसी इटवा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

इटवा थाने के एसएचओ संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा