सदियों बाद महाराजगंज मुख्यालय को रेलवे की सौगात, जानिए कहाँ से होकर गुजरेगी सपनों की रेलगाड़ी?

Voice of news 24

26 Aug 2023 01:52PM

महराजगंज मुख्यालय के लोगों के लिए रेलवे का सपना हुआ साकार,सैकड़ों गाँवों के लोग करेंगे रेलयात्रा

महराजगंज

महराजगंज मुख्यालय के लोगों के लिए रेलवे का सपना हुआ साकार,सैकड़ों गाँवों के लोग करेंगे रेलयात्रा

महराजगंज-: महराजगंज जिले ने इस वक्त आमजनमानस से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है।अब जो लोग लंबे अरसे से यह सपना संजोए थे कि काश हम भी रेलगाड़ियों में यात्रा करते तो कितना गजब होता।अब उनके सपने साकार होने वाले हैं क्योंकि आज महराजगंज जिले के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर महराजगंज जिले वासियों को रेलवे के सौगात की जानकारी दी है।

घुघली,महराजगंज और आनन्दनगर को जोड़ेंगी रेलवे की पटरियां,जल्द ही चलेगा सपनो का ट्रेन

पंकज चौधरी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये लिखा है कि”जन सुविधाओं के निर्माण एवं विकास को समर्पित भाजपा सरकार ने मेरे लगातार प्रयासों से घुघली-वाया-महराजगंज- आनंदनगर रेलमार्ग के निर्माण को मंज़ूर कर महराजगंज को आगे बढ़ने के नये पंख दिए है।
समस्त जनपद वासियों को विकास की इस स्वर्णिम अध्याय की अनन्त शुभकामनाएं।घुघली से लेकर आनन्दनगर तक चलने वाली रेलगाड़ी लगभग 52.7 किलोमीटर का सफर तय करेगी।जिसका कुल बजट 958.27 करोड़ पारित हुआ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.