ARTO साहब मोटे रकम की अवैध वसूली की लगा बैठे लत, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा,जानिए पूरा वसूलीकांड

Voice of news 24

24 Aug 2023 17:55PM

महराजगंज जिले के ARTO जबरन अवैध वसूली करते हुए “अपने तो डूबे सनम 7 और को भी ले डूबे”।

महराजगंज, कोल्हुई-: आज कल तो घूसखोरी, रंगदारी गुंडों और माफियाओं से कोसों दूर हो चली है जानते हैं क्यों क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ उन पर जबरदस्त लगाम लगा दिए हैं और सब बिल में घुस गए हैं,ले सरकार की छवि को धूमिल करने वाले कुछ मनचले अधिकारियों ने इसका ठेका ले लिया और रंगदारी, वसूली अब सरकारी पोसाक पहनकर करने के कोई कोर कसर नही छोड़ रहें और जमकर अंधेरगर्दी मचाये हुए हैं।लेकिन कानून के हाथ से कब तक बचिएगा?एक दिन तो पर्दाफाश होगा ही।आपने एक फ़िल्म जरूर देखी होगी,जिसका नाम है ‘शहंशाह’नही देखी होगी तो देख लीजियेगा और उस फ़िल्म पर फिल्माये गए गाने को जरा गौर से सुन भी लीजियेगा, “अंधेरी रातों सुनसानी राहों पर,एक मसीहा निकलता है जिसे लोग शहंशाह कहते हैं बस इस गाने को हुए घटना में जोड़ दीजिये बस एक शब्द हटाकर शहंशाह को गाने में शहंशाह जनता का भला करके हमदर्द था और इसमें उसकी जगह कुछ विभागीय अधिकारी अपना पापी पेट भरने के लिए गिध्द-कौओं की तरह जनता से मोटा माल वसूली करके अपना जेब भर रहें हैं।तो आइए इसी गाने की तर्ज पर आपको पूरे मामले से रूबरू कराते हैं।ताजातरीन मामला उजागर हुआ है भारत-नेपाल सीमा से सटे


महराजगंज जिले का जहाँ ट्रकों और बसों से वसूली मामले में एआरटीओ, पीटीओ समेत आठ लोग धरे गए।
महराजगंज जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है,लेकिन क्या करें अपने ही गिराते हैं नशेमन में बिजलियाँ वहीं बात हो गई,न जाने कब से ये गुर्गे मिलकर वसूली करते थे कल आखिरी रात हो गई और दबोच लिए गए। पकड़े जाने पर उन्हें साँप सूँघ गया हो चेहरे ऐसे बयां कर रहे थे आप भी वीडियो में देख सकते हैं।कारनामे तो जानिए,गोरखपुर- सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाले मालवाहक ट्रकों और पर्यटको और बसों से वसूली करने के मामले में एआरटीओ,पीटीओ समेत आठ के खिलाफ एक ट्रक चालक और एक पर्यटक की तहरीर पर पुलिस ने कोल्हुई और नौतनवा थाने पर दो अलग- अलग केस दर्ज किया है।ADM डा. पंकज कुमार वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले एक मालवाहक ट्रक के चालक ने कोल्हुई पुलिस को सूचना दिया था कि एआरटीओ विभाग के पीटीओ मथुरा प्रसाद एवं उनकी टीम द्वारा मालवाहक ट्रकों से जबरन वसूली की जा रही है।
इस मामले की सुगबुगाहट को लेकर कोल्हुई पुलिस रेकी कर रही थी। मुहूर्त बनते ही यानी कि कहिये मौका देखते ही महराजगंज के एआरटीओ प्रदीप कुमार, पीटीओ मथुरा प्रसाद , दो सिपाही और चार अन्य प्राइवेट लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी ट्रक चालक महबूब और नौतनवा के सरोजनी नगर निवासी बिरजू की तहरीर पर पुलिस ने कोल्हुई और नौतनवा थाने पर दो अलग – अलग भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.