राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: अजय राय

Voice of news 24

19 Aug 2023 20:44PM

 

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि अमेठी के लोग 2019 की अपनी ‘गलती’ सुधारना चाहते हैं और पार्टी कार्यकर्ता व नेता यह मांग कर रहे हैं कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव इस संसदीय सीट से लड़ें।

2024 को लेकर सभी दल तैयारी में जुटे हुए हैं, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. जहां से प्रियंका गांधी की इच्छा चुनाव लड़ने की होगी तो वहीं से लड़ेंगी, प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा. वहीं इस दौरान अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि वह 13 रुपये किलो चीनी दिलवा रहीं थी अब कहां हैं

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.