Voice of news 24

29Mar2023 11:10PM
महराजगंज
गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात ठेला और बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी जिससे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकरी के अनुसार आपको बताते चलें कि जैसे कि ऊंचा हाईवे पर असलम पुत्र कलीम 26 वर्षीय निवासी वार्ड नंबर 9 शास्त्री नगर, दूसरा बाइक सवार घायल सुभाष पुत्र संतराम 28 वर्षीय निवासी परसामहन्थ फरेंदा की तरफ जा रहे थे अभी वह पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह की कार्यालय के सामने ही अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस।एंबुलेंस से सीएचसी बनकटी लाया गया, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ कर्मी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।























