Voice of news 24
22Jan2023 20:47PM
महराजगंज जिले में भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर लाखों की चांदी के सामानों के साथ सिक्किम के युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ के बाद चांदी को सीज कर दोनों को कस्टम को सौंप दिया।बता दें कि रविवार को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से दो व्यक्ति एक झोला लेकर जैसे ही सोनौली बॉर्डर के भारतीय सीमा में प्रवेश किए तो चौकी प्रभारी सोनौली मनीषा सिंह व एसएसबी की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान उन्हें रोक लिया और जब उनकी जांच की तो झोले में रखा 14 पीस सफेद धातु का कटोरा तथा एक पीस सुराही जैसा सामान बरामद किया।


















