महराजगंज में लाखों की चांदी के साथ 2 युवक गिरफ्तार,भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर लाखों की चांदी के सामानों के साथ सिक्किम के युवकों को पुलिस ने हिरासत

Voice of news 24

22Jan2023 20:47PM

महराजगंज जिले में भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर लाखों की चांदी के सामानों के साथ सिक्किम के युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ के बाद चांदी को सीज कर दोनों को कस्टम को सौंप दिया।बता दें कि रविवार को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से दो व्यक्ति एक झोला लेकर जैसे ही सोनौली बॉर्डर के भारतीय सीमा में प्रवेश किए तो चौकी प्रभारी सोनौली मनीषा सिंह व एसएसबी की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान उन्हें रोक लिया और जब उनकी जांच की तो झोले में रखा 14 पीस सफेद धातु का कटोरा तथा एक पीस सुराही जैसा सामान बरामद किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.