मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 120 जोड़े विवाह के बंधन में बधे

Voice of news 24

14 Dec 2022 20:28PM

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजन कार्यक्रम में कुल 120 जोड़े दाम्पतय सूत्र में बधे।पूरी खबर

धानी(महराजगंज): मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजन कार्यक्रम में कुल 120 जोड़े दाम्पतय सूत्र में बधे।जिसमें 60 जोड़ो का विवाह वैदिक रीति अनुसार जबकि 60 जोड़ों का निकाह कराया गया |

बुधवार को धानी ब्लाक परिसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस में धानी 10 बृजमनगंज से 70 और फरेंदा से 40 जोड़े विवाह बंधन में बधे | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फरेंदा विधायक प्रतिनिधि रवि श्रीवास्तव जबकि विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धानी योगेंद्र नाथ त्रिपाठी रहे | विवाह एक पुण्य का कार्य है | इस दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी राकेश पांडेय, खंड विकास अधिकारी धानी अर्जुन चौधरी, बी. डी. ओ. फरेंदा सच्चिदानंद शुक्ला, बी. डी. ओ. बृजमनगंज कृष्णकांत , ए. डी. ओ. पंचायत नजीर अहमद, शशिकांत पांडेय, राकेश त्रिपाठी, श्रीप्रकाश सिंह, राहुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे |