महराजगंज: मीडिया के साथ गुंडागर्दी मामले में गुस्से में पत्रकार, बड़ी संख्या में पत्रकारों ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग

Voice of news 24

15Nov2022 21:25Pm

महराजगंज

महराजगंज। देश की राजधानी नई दिल्ली से संचालित होने वाले एक मीडिया समूह के महराजगंज चौराहे स्थित ब्यूरो कार्यालय पर बीते गुरुवार को राजीव नगर मुहल्ले के निवासी पशुपति नाथ गुप्ता ने अपने साथियों के साथ जाकर जमकर गुंडागर्दी की थी तथा बवाल किया था। इस मामले को लेकर मंगलवार को जिले के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा तथा पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ से मुलाकात की तथा उन्हें आरोपी पर सख्त कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन दिया।

इस बारे में पत्रकार शिवेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि बीते दिनों बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह, अधिशासी अभियंता कृष्णानंद और एसडीओ उपेन्द्र नाथ चौरसिया ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया था। जिसमें इन लोगों ने लिखा था कि कैसे पशुपति नाथ गुप्ता ने अवैध वसूली की नीयत से चेकिंग के लिए निकली बिजली विभाग व विजिलेंस की टीम के साथ बवाल और गुंडागर्दी की थी और खुलेआम अधीक्षण अभियंता के मोबाइल पर फोन कर बिजली विभाग में तोड़फोड़ करने की बात कही थी। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद 30 अक्टूबर को जिले के सिंदुरिया थाने में मुअस 176/2022 धारा 353, 500, 506 भादवि के तहत सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने की FIR पंजीकृत की गयी। इसकी खबर जब डाइनामाइट न्यूज़ पर प्रकाशित हुई तो यह अपने साथियों के साथ मीडिया के ब्यूरो कार्यालय पर पहुंचा। जहां इसने एक सोची-समझी रणनीति के तहत अराजकता फैलाते हुए गुंडागर्दी की तथा गाली-गलौज व बवाल किया। इससे पहले इसने मीडिया कार्यालय पर पहुंच फेसबुक पर लाइव किया और एक वीडियो पोस्ट किया कि वह इस समय मीडिया के कार्यालय पर है और इसके पत्रकारों ने मेरे बारे में खबर कैसे चलायी।

डीएम व एसपी को बताया गया कि जब पत्रकारों ने इस हमले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी और इसकी जानकारी आरोपी को हुई तो इसके बाद से इसने लगातार पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देनी शुरु कर दी। इसकी सूचना फिर पत्रकारों ने कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही ट्विटर पर महराजगंज पुलिस को जानकारी दी लेकिन इस पर कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पत्रकारों ने कोतवाली पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया तथा कोतवाली पुलिस के भूमिका के जांच की भी मांग की। सभी ने एक स्वर से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही तथा गिरफ्तारी की मांग की है। इस हमले की चौतरफा निंदा की जा रही है। पत्रकारों के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों नौजवानों, छात्रों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, डाक्टरों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि ने भी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है तथा आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डीएम तथा एसपी को ज्ञापन देने वालों में पत्रकार शिवेन्द्र चतुर्वेदी, विमलेश पटेल, राहुल पांडेय, इमरान खान, अभिषेक रौनियार, सुमित सैनी, अरुण गौतम, आशीष भारती, ब्रज किशोर द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी, अफरोज खान, शुभम खरवार, संजय यादव, विक्की अग्रहरी, विशाल कुमार, चंदन मद्धेशिया, संदीप, रंजीत यादव, अखिलेंद्र यादव, सूरज, दीपक वर्मा, बैजनाथ, अजीजुल्लाह, बैतुल्लाह खान, चुन्ना खां, अभिषेक वर्मा, राज वर्मा, अमजद, असलम, शाज़ खान, शैलेश, मनीष, शेखर, संदीप कुमार, विशाल जायसवाल, मशहूर आलम, प्रदीप कुमार, आदर्श, प्रिंस श्रीवास्तव, मदन गोपाल यादव, अरविंद कुमार, नौसाद खान, रिजवान खान, अखिलेंद्र यादव, संदीप कुमार, रवि तिवारी, सलमान खान, हकीक, मो हुसैन, अब्दुल गफ्फार, अफ़रोज़ शाह, महबूब, जाहिद अली, शनी देव, राजकुमार पटेल, विक्रांत पटेल, मोनू वर्मा, सुनील कुमार, प्रवीण सिंह, संजय, असलम, शमशाद आलम, अजित कुमार, छोटेलाल, गोपाल, छोटेलाल, सोनु, शैलेश, मनीष, शेखर आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.