voice of news 24
5Nov2022 18:11PM
नौतनवा
महराजगंज:नौतनवा क्षेत्र में मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों के साथ गुरुवाणी के उद्द्घोष व “वाहे गुरु-वाहे गुरु, तथा जो बोले सोनिहाल-सत्त श्री अकाल के नारों के साथ प्रारम्भ हुआ जुलूस गुरुद्वारा सभा नौतनवा से होकर हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा से मुख्य मार्ग होते हुए अटल चौक, घण्टाघर, सरदार शहीद भगत सिंह चौक, गाँधी चौक, खनुआ चौराहा, कुनसेरवा तिराहा होते हुए बाईपास गुरुद्वारा पहुचा वहां से माँ0 बनैलिया मन्दिर होते हुए पुनः गुरुद्वारा सभा पहुच कर समाप्त हुआ जहाँ पालिका अध्यक्ष ने मत्था टेक कर आशीष प्राप्त किया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा सभा के प्रमुख सरदार परमजीत सिंह,सरदार रंजीत सिंह,सरदार परमजीत सिंह, पम्मे सिंह,सभासद शाहनवाज खान,खुर्शेद आलम, धीरेन्द्र सागर, अशलान खान,राजकुमार गौड़ के अलावा हजारों लोग इस खालसा मार्च के सहभागी बने।

















