मदर मरियम ग्लोबल स्कूल ने लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल “के जन्मदिवस को “एकता दिवस “के रुप में मनाया

कोल्हुई

महराजगंज:कोल्हुई स्थित मदर मरियम ग्लोबल स्कूल खरहरवा मे”राष्ट्रीय एकता दिवस” के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । जिसमें विद्यालय के देवांश ,लाडली, डाली, सिद्धार्थ, शम्स , माधवी ,साधना ,अलीशा ,साजिद आदि बच्चों द्वारा “सर्वधर्म समभाव “पर मूक अभिनय किया गया तथा विद्यालय के बच्चों ने भारत के मानचित्र की “मानव- श्रृंखला बनाकर “यह प्रदर्शित किया कि हम अलग-अलग प्रांतों के ,अलग-अलग जाति ,धर्म वेश-भूषा को मानने वाले लोग सर्वप्रथम भारतीय हैं ।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी एवं प्रबंधक इंजीनियर समीर अधमी ने अपने संबोधन में कहा कि-” हमें जाति ,धर्म ,समुदाय से दूर रहकर अपनी सोच में एकता का भाव उत्पन्न करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इनके अथक प्रयास से ही 562 रियासतों में बटे भारत का एकीकरण संभव हुआ ।इस अवसर पर ,उपप्रधानाध्यापक श्री अमित अग्रवाल ,श्रुति दुबे ,ज्योति यादव, सुनील मौर्या आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित थेl

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.