voice of news 24

 

28Oct2022 21:18PM

 

टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 1 में आज सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, यानी MCG में आमने-सामने होने वाली थी। ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार वापसी की। यह मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होना था , लेकिन बारिश होने के कारण मैच रद्द हो गया है।

दोनों टीम के लिए यह मैच बेहद अहम था। इसकी वजह यह है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अपना एक-एक मैच हार चुकी हैं। बारिश के चलते ये मैच धुल गया और दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया गया है। जिसके बाद ग्रुप 1 की पॉइंट टेबल में 3-3 अंकों के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे और चौथे नंबर पर है। बराबर पॉइंट्स होते हुए भी दोनों की रैंकिंग में नेट रन रेट के चलते अंतर है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.