पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरों को पकड़ा ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में हुए चोरी का पर्दाफाश

voice of news 24

11Oct2022 21:15PM

 

नौतनवां(महराजगंज)

नौतनवा थाना क्षेत्र में हुए 10 अक्टूबर की रात हुए एक आनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के डिलिवरी गोदाम में हुए भीषण चोरी के मामले में पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। आपको बता दे की इस चोरी की घटना में खुद गोदाम में तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से चोरी हुई। पुलिस ने इस मामले में गोदाम के इंचार्ज समेत चार लोगो को गिरफ्तार किया है। जो लोग आनलाइन सामानों की डिलिवरी करते थे। जिनके पास से भारी संख्या में मोबाइल और दस लाख रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में चोरी के घटना में शामिल लोगो ने बताया कि इस घटना के लिए वो कई दिनों से प्लान कर रहे है।,समय देखकर गोदाम मैनेजर की मिलीभगत से यह लोग चोरी की घटना को अंजाम दिए है

कंपनी के कर्मियों पर पुलिस को शुरू से ही शक था और हुआ भी यही। डिलीवरी ब्वॉय संग मिलकर चोरी की साजिश रचने वाले मैनेजर को पुलिस ने दबोच कर इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.