voice of news 24
4 October 2022 17:36PM
सोनौली
महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र में टैक्सी ड्राइवर श्रवण पाठक को गोरखपुर से टैक्सी में बैठे व्यक्ति सुदामा चौधरी द्वारा कैंची से बुरी तरह घायल कर दिया गया तथा घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था । घायल टैक्सी ड्राइवर श्रवण को तत्काल रतनपुर सीएचसी उपचार के लिए भेजा गया । जहां डाक्टरों के द्वारा टैक्सी ड्राइवर श्रवण को मृत घोषित कर दिया गया । उक्त घटना की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 158/22 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया तथा आरोपी की तलाश में थाना सोनौली पुलिस के साथ नौतनवा पुलिस व एसओजी टीम व स्वाट टीम भी लगी थी । जिसके परिणामस्वरुप अभियुक्त सुदामा चौधरी पुत्र बाबूराम चौधरी नि0 कोटही माई गांव पालिका वार्ड नं0 3 नौडिहवां थाना मझगांवा जिला रुप्पनदेही राष्ट्र नेपाल को 12 घण्टे से भी कम समय में हरदीडाली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त मानसिक रुप से परेशान था तथा छोटी सी बात पर क्षुब्ध होकर पास पड़ी कैंची से चालक श्रवण पाठक पर हमला कर दिया था । अभियुक्त की निशानदेही पर रक्त रंजीत कपड़े को भी बरामद किया गया है जिसको घटना को अंजाम देते समय अभियुक्त द्वारा पहना गया था । अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । वही आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ के दिशा-निर्देश में महेन्द्र यादव थानाध्यक्ष थाना सोनौली मय हमराह ,प्रभारी निरीक्षक नौतनवा सुनील कुमार राय मय हमराह,एसओजी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह मय टीम, उ0नि0 उमेश कुमार प्रभारी स्वाट टीम महराजगंज, का0सुधीर कुमार यादव सर्विलांस सेल महराजगंज, चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह का अहम योगदान रहा !













