गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर तक निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर , एडीजी जोन ने सुरक्षा को लेकर की खास तैयारी

Voice of news 24

3 Oct 2022 18:051 PM

गोरखपुर

गोरखपुर : मंगलवार को गोरक्ष पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नवरात्रि के दिन कन्याओं का पूजन, मंदिर भ्रमण, गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर तक निकलने वाली शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीजी जोन अखिल कुमार ने गोरखनाथ मंदिर धर्मशाला हिंदू सेवा आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए आला अधिकारियों सहित, निरीक्षक, उपनिरीक्षक लगाए गए ड्यूटी पॉइंट दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी-अपनी ड्यूटी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण करेंगे।

एडीजी जोन ने कहा कि समस्त अधिकारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लगाए गए ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद रहते हुए, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए, शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में अपना अहम योगदान देंगे! शोभा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा जिसका ध्यान संबंधित अधिकारीगण निर्वहन करेंगे! हर एक पुलिस अधीक्षक के साथ एक एडीएम व एसडीएम के साथ एक क्षेत्राधिकारी, और निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक व मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि
गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर तक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर तक निकलने वाली शोभायात्रा की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
शोभायात्रा मार्ग में पड़ने वाले 252 छतों पर सिपाहियों की ड्यूटी लगेगी। शोभायात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी !
शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा में आरएएफ,एसएसबी,पीएसी,गैर जनपद के अधिकारियों समेत कई टीम लगेंगी!

गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर तक निकलने वाले शोभा यात्रा रथ पर, रथ पर सवार होकर गोरक्षपीठ के महंत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पारंपरिक पोशाक में रथ पर सवार होकर मानसरोवर मंदिर से रामलीला मैदान पर पहुंचकर राज तिलक, राम लखन सीता और हनुमान का करेंगे!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.