कन्नौज: जमीनी रंजिश में मारपीट व धमकी के बाद बुजुर्ग की मौत, पोस्टमार्टम में दिमाग की नस फटने की पुष्टि; कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ से मिला पीड़ित परिवार

कन्नौज
कन्नौज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुदौली में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

कन्नौज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुदौली में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी  को शिकायती पत्र सौंपकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रुदौली निवासी रिपुदमन जीत सिंह ने क्षेत्राधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती 8 नवंबर को दीपावली की रात उनके पिता राजेंद्र सिंह अपने प्लॉट पर दीपक रखने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुलदीप ठाकुर, लालू ठाकुर, राधा ठाकुर, सूरज ठाकुर तथा इटावा निवासी पंकज भदौरिया ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि दबंगों ने बुजुर्ग को जातिसूचक गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट की और तीन दिन के भीतर प्लॉट खाली न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

परिजनों के मुताबिक, इस घटना से राजेंद्र सिंह गहरे सदमे में आ गए। उन्होंने फोन पर अपने बेटे को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, लेकिन इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मुंह से झाग आने लगा। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद 9 नवंबर को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के अंदर रक्तस्राव और दिमाग की नस फटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

पीड़ित बेटे का आरोप है कि घटना के दिन ही कन्नौज कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित परिवार ने अब सीओ से मिलकर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने और सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.