बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के चर्चित मासूम मान्या हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी पुलिस और साइबर क्राइम टीम के हाथ कई महत्वपूर्ण एवं चौंकाने वाले साक्ष्य लगे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चर्चित मासूम मान्या हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी पुलिस और साइबर क्राइम टीम के हाथ कई महत्वपूर्ण एवं चौंकाने वाले साक्ष्य लगे हैं। तंत्र-मंत्र के चक्कर में की गई इस नृशंस हत्या की जांच के दौरान मुख्य आरोपी सोनम के कमरे की गहन तलाशी ली गई, जहां से बच्चों के स्केच सहित कई संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। इसी क्रम में आरोपी के कमरे के भीतर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं को समझने में मदद मिल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मासूम मान्या की हत्या के मामले में साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से मुख्य आरोपी सोनम के कमरे का निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान टीम को कमरे से बच्चों से जुड़े कुछ स्केच व अन्य वस्तुएं मिली हैं, जिन्हें जांच के दायरे में लिया गया है। कमरे के अंदर की स्थितियों को दर्शाता एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की गंभीरता और आरोपी की मानसिकता व गतिविधियों की ओर इशारा कर रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद स्केच और अन्य संदिग्ध साक्ष्यों को फॉरेंसिक व तकनीकी जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। साइबर टीम डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में थी और इस वारदात की साजिश किस तरह रची गई। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















