बुलंदशहर: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण को लेकर किसानों की बैठक, एनएच-509 के चौड़ीकरण का रखा विकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना में तहसील डिबाई के 23 गांवों की उपजाऊ कृषि भूमि के जाने की आशंका को लेकर किसानों व स्थानीय प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना में तहसील डिबाई के 23 गांवों की उपजाऊ कृषि भूमि के जाने की आशंका को लेकर किसानों व स्थानीय प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बुलंदशहर रोड स्थित गायत्री विला में एडवोकेट एस.पी. सिंह की पहल पर बुलाई गई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भविष्य की खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की उपजाऊ जमीन को संरक्षित करना रहा।

बैठक में तहसील डिबाई के 23 गांवों से आए चुनिंदा किसानों को संबोधित करते हुए एडवोकेट एस.पी. सिंह ने कहा कि विकास आवश्यक है, लेकिन ऐसा न हो कि विकास की दौड़ में हम अपनी कीमती और उपजाऊ कृषि भूमि को समाप्त कर दें। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उपजाऊ जमीनें इसी तरह अधिग्रहीत होती रहीं, तो भविष्य में खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो सकता है और देश को भोजन के लिए अन्य देशों पर निर्भर होने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विकल्प के रूप में सुझाव दिया कि क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे-509 अथवा स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण किया जाए या उस पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जाए। इससे अलीगढ़ से मुरादाबाद तक का आवागमन भी सुगम हो जाएगा और किसानों की बहुमूल्य उपजाऊ भूमि भी सुरक्षित बच सकेगी।

इस बैठक में भूतपूर्व आईजी के.पी. सिंह, बजरंग दल से भू प्रकाश बजाज, नारायणपुर के प्रधान वीर सिंह, भीमपुर के प्रधान टिंकू, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष अभय सिंह, हरिशंकर, भारत विकास परिषद डिबाई के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गांधी, राकेश सिंह, निहाल सिंह मास्टर जी, प्रेमपाल सिंह आर्य, दिनेश सिंह, मुनीत कुमार गौड़, पूर्व प्रधान विजय सिंह, जय प्रकाश तथा उमेश लोधी सहित बड़ी संख्या में किसान व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.