बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद से अन्य जनपदों में स्थानांतरित हुए चार पुलिस उपाधीक्षकों के सम्मान में गुरुवार को पुलिस विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद से अन्य जनपदों में स्थानांतरित हुए चार पुलिस उपाधीक्षकों के सम्मान में गुरुवार को पुलिस विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिह्न व शुभकामनाएं भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा नवीन तैनाती पर सफल कार्यकाल की कामना की।
मिली जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर से स्थानांतरित होने वाले पुलिस उपाधीक्षकों—प्रखर पाण्डेय, शोभित कुमार, अनिल कुमार शाही और मधूप कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों द्वारा जनपद में अपने सेवाकाल के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और जनहित में किए गए कार्यों व योगदान की सराहना की तथा उनके साथ बिताए गए कार्य अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी स्थानांतरित उपाधीक्षकों की कार्यशैली एवं व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी शिकारपुर दीपक कुमार और क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















