सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार क्षेत्र अंतर्गत कुड़िया टोला खुटवा गांव से एक महिला के तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार क्षेत्र अंतर्गत कुड़िया टोला खुटवा गांव से एक महिला के तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के अचानक गायब होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुड़िया टोला खुटवा गांव निवासी झालावती (पत्नी फूलचंद) गत 1 नवंबर 2026 से अपने घर से रहस्यमय हाल में लापता हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुحق-बुराग या अता-पता नहीं चल सका।
परेशान होकर पति फूलचंद मंगलवार, 3 नवंबर को स्थानीय थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी पत्नी की सकुशल बरामदगी और तलाश में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है और महिला की खोजबीन के लिए आवश्यक प्रयास शुरू कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













