सिद्धार्थनगर: तीन महीने से आधार कार्ड के लिए भटक रहे दिव्यांग का अनोखा प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़ा; मचा हड़कंप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्या इंटर कॉलेज परिसर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ आधार कार्ड न बनने से आहत एक दिव्यांग व्यक्ति सिस्टम से परेशान होकर ऊंचे वॉटर टैंक पर जा चढ़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्या इंटर कॉलेज परिसर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ आधार कार्ड न बनने से आहत एक दिव्यांग व्यक्ति सिस्टम से परेशान होकर ऊंचे वॉटर टैंक पर जा चढ़ा। पिछले तीन महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे दिव्यांग के अचानक टंकी पर चढ़ने से स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिव्यांग व्यक्ति पिछले तीन महीने से अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। शारीरिक रूप से असमर्थ होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा लगातार दौड़ाए जाने से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। टंकी पर चढ़ने के बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया और मांग रखी कि जब तक ‘हर्ष’ को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा।

घटना की सूचना मिलते ही डुमरियागंज थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई। पुलिस अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग दिव्यांग को समझाने-बुझाने और सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर आधार जैसी अनिवार्य प्रक्रिया में आम जनता और विशेषकर दिव्यांगजनों को हो रही परेशानियों की पोल खोल दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.