बलिया: यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए केंद्रों की संख्या में हो सकता है बदलाव, डीएम ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 131 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जिन पर लगभग एक लाख 12 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से परीक्षा केंद्रों की संख्या में आवश्यकतानुसार बढ़ोतरी या कमी किए जाने को लेकर सुझाव आमंत्रित किए। पारदर्शिता और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने तहसील क्षेत्रों के अंतर्गत निर्धारित परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन और निरीक्षण करें।

यदि किसी केंद्र को सूची में जोड़ने, हटाने या केंद्र निर्धारण में किसी भी प्रकार के बदलाव की आवश्यकता महसूस होती है, तो उसका स्पष्ट औचित्य और सुझाव प्रस्तुत किया जाए। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे तीन दिन के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के आधार पर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड को भेजी जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.