अयोध्या: तैलिक समाज की राजनैतिक चिंतन बैठक में उठी सत्ता और संगठन में वाजिब भागीदारी की मांग

लखनऊ

लखनऊ अयोध्या के कटरा स्थित साहू राम जानकी मंदिर में उत्तर प्रदेश के तैलिक साहू समाज के समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों की एक प्रादेशिक राजनैतिक चिंतन बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ अयोध्या के कटरा स्थित साहू राम जानकी मंदिर में उत्तर प्रदेश के तैलिक साहू समाज के समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों की एक प्रादेशिक राजनैतिक चिंतन बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य विषय “राजनीतिक दलों द्वारा तैलिक समाज को उचित राजनैतिक भागीदारी से वंचित रखा जाना” रहा, जिसमें प्रदेश भर से आए समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के मुख्य अतिथि महेश चंद्र साहू ने कहा कि तैलिक समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और संख्या बल में बड़ा होने के बावजूद राजनीतिक दल इसे केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते आए हैं। उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि प्रदेश में 5 प्रतिशत आबादी होने के बावजूद समाज को आजादी के 78 वर्षों बाद भी सत्ता और संगठन में उचित स्थान नहीं मिला है।

बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रमुख प्रस्ताव

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में आबादी के अनुपात में टिकट दिए जाएं।

नगर, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी में तैलिक समाज को प्रतिनिधित्व मिले।

घानी तेल उद्योग हेतु सब्सिडी और प्रदेश सरकार द्वारा ‘तैलिक कल्याण बोर्ड’ का गठन किया जाए।

तेली, साहू, राठौर और तैलिक समाज एकजुट होकर आगामी 2027 के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करें।

बैठक में ओम साहू, सुरेश गुप्ता, प्रमोद साहू, डॉ. चिंतामणि साहू, पुल्ली गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.