महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना बाजार में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त अभियान चलाया। इस दौरान सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार का भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
गश्त के दौरान उपनिरीक्षक हरि प्रकाश यादव एवं संजय कुशवाहा सहित पुलिसकर्मियों ने देशी शराब की दुकान की जांच की। साथ ही शराब दुकानों के आसपास संचालित चखना दुकानों पर अवैध रूप से शराब पिलाने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हलचल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026












