सिद्धार्थनगर: ढेबरुआ में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7.90 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में एसएसबी की 50वीं वाहिनी की जी कंपनी बढ़नी की स्पेशल नाका टीम और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में एसएसबी की 50वीं वाहिनी की जी कंपनी बढ़नी की स्पेशल नाका टीम और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.90 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी बढ़नी और आसपास के इलाकों में नशे की खेप खपाने का काम करता था।

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल नाका टीम सीमा स्तंभ संख्या 568 से करीब एक किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में मधवानगर मार्ग पर राप्ती नहर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपने पास मादक पदार्थ होने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुड्डू चौहान (निवासी- मधवानगर, थाना ढेबरुआ) के रूप में हुई है।

बलरामपुर से लाता था अवैध खेप
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पड़ोसी जिले बलरामपुर के हसुवाडोल गांव के एक व्यक्ति से 2,000 रुपये प्रति ग्राम की दर से स्मैक खरीदकर लाता था। इसके बाद वह बढ़नी क्षेत्र के युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था।

एसएसबी टीम ने गिरफ्तार तस्कर और बरामद स्मैक को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए स्थानीय ढेबरुआ पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संलिप्त लोगों के बारे में भी गहनता से पूछताछ कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.