बलिया

बलिया स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बलिया में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 बालक वर्ग के दूसरे दिन कुल पांच मैदानों पर 24 लीग मुकाबले खेले गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बलिया में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 बालक वर्ग के दूसरे दिन कुल पांच मैदानों पर 24 लीग मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन दिल्ली, पंजाब, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर के लिए दावेदारी मजबूत की।
दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला मेजबान उत्तर प्रदेश और गत वर्ष की उपविजेता पंजाब के बीच वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हरा दिया। मैच का निर्णायक गोल 21वें मिनट में पंजाब के सबरजीत ने दागा। इससे पूर्व सुबह के मुकाबले में पंजाब ने गोवा को 3-0 से पराजित किया था।
अन्य प्रमुख मैचों के परिणाम
मिनी स्टेडियम शेर: तमिलनाडु ने चंडीगढ़ को रोमांचक मैच में 3-2 से हराया। पश्चिम बंगाल ने हिमाचल प्रदेश को 6-0 से करारी शिकस्त दी, जबकि हरियाणा और झारखंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।
रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज (आमघाट): गुजरात ने आंध्र प्रदेश को 4-2 से, केरल ने सीबीएसई (CBSE) को 4-2 से हराया। त्रिपुरा और मणिपुर का मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा।
टाउन पॉलिटेक्निक: दिल्ली ने विद्या भारती को 3-0, पुडुचेरी ने कर्नाटक को 4-1 और जम्मू-कश्मीर ने छत्तीसगढ़ को 2-1 से मात दी। उड़ीसा व असम का मैच गोलरहित ड्रॉ रहा।
अन्य मैच: आईबीएसओ (IBSO) ने दमन को 6-0 से एकतरफा मुकाबले में हराया।
आयोजकों के अनुसार, बुधवार को प्रतियोगिता के तहत कुल 27 लीग मैच खेले जाएंगे। मैच के दौरान क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, प्रतियोगिता समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, सह समन्वयक पंकज सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी व अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













