महराजगंज: दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर बुद्ध सभागार में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द की अपील

महराजगंज

महराजगंज आगामी दीपावली और आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित बुद्ध सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आगामी दीपावली और आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित बुद्ध सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों, संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और पारंपरिक सौहार्द के वातावरण में मनाएं।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन कराने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, महराजगंज पुलिस प्रशासन ने जिले भर में सभी पर्वों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आम जनता से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.