बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में छात्र की करंट से मौत के मामले में 3 नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बलिया

बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत कनैला प्राथमिक विद्यालय में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा 4 के छात्र की हुई दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत कनैला प्राथमिक विद्यालय में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा 4 के छात्र की हुई दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, गत 02 नवंबर 2026 को कनैला प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 04 के एक छात्र की हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से अकाल मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना से आक्रोशित परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर थाने में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 03 नवंबर 2026 को थाना गड़वार के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने अपनी पुलिस टीम के साथ दबिश देकर मु0अ0सं0- 294/2026 धारा 105, 198, 3(5) बीएनएस (BNS) से संबंधित तीन नामजद वांछित अभियुक्तों को दोपहर करीब 01:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में

विजय शंकर पुत्र परिहार हरिजन (सहायक अध्यापक, निवासी- ग्राम चेतक किशोर, थाना सिकन्दरपुर, बलिया)

अनिल कुमार पुत्र शिवधनी (सहायक अध्यापक, निवासी- ग्राम निराला नगर, थाना कोतवाली, बलिया)

दीपचन्द्र राम पुत्र कपिल देव राम (शिक्षामित्र, निवासी- ग्राम हरिपुर, थाना गड़वार, बलिया; हाल पता- प्राथमिक विद्यालय नौका पोखरा कनैला, गड़वार, बलिया) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक एवं कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.