सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र के ऐतिहासिक बाबा लोकेश्वर नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खेसरहा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र के ऐतिहासिक बाबा लोकेश्वर नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खेसरहा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ने की, जिसमें पार्टी संगठन की गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, आगामी दिनों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गोरखपुर में प्रस्तावित ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पदाधिकारियों ने सभी से आह्वान किया कि वे आपसी तालमेल के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाएं। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













